एजेंसी न्यूज

भारतीय खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर मां के साथ तस्वीरें डालकर मनाया ‘मदर्स डे’

सभी ने अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते हुए अपने जीवन में उनकी अहमियत बताते हुए उनके स्वस्थ रहने की कामना की और उन्हें धन्यवाद कहा।

भारतीय खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर मां के साथ तस्वीरें डालकर मनाया ‘मदर्स डे’
जमात

नयी दिल्ली, 10 मई भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से लेकर खेल जगत के सभी स्टार खिलाड़ियों ने रविवार को ‘मदर्स डे’ पर सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीरें और वीडियो डालकर शुक्रिया अदा किया।

सभी ने अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते हुए अपने जीवन में उनकी अहमियत बताते हुए उनके स्वस्थ रहने की कामना की और उन्हें धन्यवाद कहा।

कोहली ने ट्विटर पर अपनी मां के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘‘हैपी मदर्स डे।’’

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने मां की फोटो शेयर की जिसमें वह बचपन में अपनी मां की गोद में हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘तुम मेरी ‘आई’ हो क्योंकि हर चीज के अलावा तुम हमेशा अद्भुत हो और तुम्हारी जगह कोई नहीं ले सकता। तुमने मेरे लिये जो कुछ किया, उसके लिये शुक्रिया। हैपी ‘मदर्स डे’ आई। ’’

कई बार की ओलंपिक चैम्पियन, ओलंपिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज और राज्यसभा सांसद एम सी मेरीकोम ने ट्वीट किया, ‘‘मां के प्यार जितना ताकतवर कुछ नहीं और बच्चे की आत्मा जितना सुखदायी कुछ नहीं। ’’

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग ने वीडियो जारी कर अपनी मां के प्रति लगाव साझा किया।

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मां के साथ अपनी और बहन की फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘हैपी मदर्स डे मां, हम आपकी ही बदौलत हैं। ’’

वहीं भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी मां और पत्नी की फोटो डाली और ट्वीट किया, ‘‘मेरी जिंदगी में दो मजबूत और दमदार महिलायें। हैपी मदर्स डे। ’’

ओलंपिक रजत पदक विजेता और विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू ने ट्वीट किया, ‘‘मां + बेटी। हमेशा जुड़ी रहेंगी। हैपी मदर्स डे। ’’

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी मां की फोटो के साथ लिखा, ‘‘मेरी मां की प्रार्थनायें हमेशा मेरे साथ रही हैं। ये हमेशा मेरी जिंदगी में साथ रही हैं। हैपी मदर्स डे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).