ब्रिटेन से 323 भारतीयों को लेकर बेंगलुरु के लिये दूसरी उड़ान रवाना
इस विमान में 323 छात्रों, पर्यटकों और भारतीय पासपोर्ट धारकों के अलावा 37 साल के भारतीय मूल के एक व्यक्ति का शव भी है जिसने दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली थी।
लंदन, 10 मई कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से ब्रिटेन में फंसे भारतीयों को लेकर एअर इंडिया की दूसरी उड़ान हीथ्रो हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिये रविवार को रवाना हुई। इस विमान में 323 यात्री हैं।
इस विमान में 323 छात्रों, पर्यटकों और भारतीय पासपोर्ट धारकों के अलावा 37 साल के भारतीय मूल के एक व्यक्ति का शव भी है जिसने दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली थी।
फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिये भारत सरकार द्वारा शुरू किये गए ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत पहले चरण में संचालित की जाने वाले सात उड़ानों में से स्वदेश वापसी की यह दूसरी उड़ान है।
गडीगेप्पागौड़ा ओंकारगौड़ा पाटिल की 13 मार्च को बर्कशायर में मौत हो गई थी।
स्वदेश वापसी की प्रक्रिया के समन्वय से जुड़े प्रवासियों के समूह ओवरसीज फ्रेंड ऑफ बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा, “यह एक जटिल मामला था लेकिन भारत सरकार की मदद से उसका परिवार अंतिम संस्कार कर पाएगा।”
मानव अवशेषों को वापस भेजने से जुड़े सख्त नए नियमों की वजह से पाटिल का मामला जटिल था और नया वीजा जारी होने के बाद ही यह मामला सुलझ पाया।
इंग्लैंड में आधिकारिक स्वीकृति मिलने के बाद उनके ताबूत को उनके गृहनगर बेंगलुरु भेजा जा रहा है।
लंदन में भारतीय उच्चायोग ने रविवार को एक बयान में कहा, “एअर इंडिया की उड़ान 323 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु के लिये रवाना हुई है। शुभ यात्रा।”
भारतीय उच्चायोग ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि “दो गज दूरी, बहुत है जरूरी” नियम का पालन करें, वहीं एअर इंडिया की तरफ से यात्रियों को किट उपलब्ध करायी गयी है जिसमें खाना, नाश्ता, सैनिटाइजर, मास्क और दस्ताने हैं।
भारत पहुंचने पर उन्हें संबंधित राज्य सरकार द्वारा तैयार पृथक-वास केंद्र पर 14 दिन की अवधि बितानी होगी।
इससे पहले रविवार सुबह भी मुंबई के लिये एक विमान यहां से रवाना हुआ था।
अगले हफ्ते ब्रिटेन से हैदराबाद (सोमवार), मुंबई (मंगलवार), अहमदाबाद (बुधवार), चेन्नई (बृहस्पतिवार) और नई दिल्ली (शुक्रवार) के लिये उड़ान रवाना होगी।
आयोजकों ने कहा कि वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में ब्रिटेन के अन्य शहरों से भारत के लिए उड़ान की योजना है।
भारत से ब्रिटेन लौटने के दौरान इन उड़ानों से कुछ ब्रिटिश पासपोर्ट धारक भी वापस आएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

