गुजरात से अब तक 167 ट्रेनें चलीं, दो लाख से अधिक प्रवासियों को उनके गृह राज्य पहुंचाया गया: अधिकारी
गुजरात के मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने शनिवार मध्यरात्रि तक विभिन्न राज्यों से चलने वाली श्रमिक ट्रेनों से संबंधित आंकड़ों को साझा करते हुए कहा कि इनमें से लगभग 46 प्रतिशत ट्रेनें गुजरात से चली हैं, जो एक राज्य के लिए सर्वाधिक है।
अहमदाबाद, 10 मई देश भर में शनिवार मध्यरात्रि तक चलाई गईं 364 श्रमिक विशेष ट्रेनों में से 167 गुजरात से चलाई गई हैं, जिसमें दो लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों उनके गृह राज्यों में पहुंचाया गया है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गुजरात के मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने शनिवार मध्यरात्रि तक विभिन्न राज्यों से चलने वाली श्रमिक ट्रेनों से संबंधित आंकड़ों को साझा करते हुए कहा कि इनमें से लगभग 46 प्रतिशत ट्रेनें गुजरात से चली हैं, जो एक राज्य के लिए सर्वाधिक है।
उन्होंने कहा कि गुजरात से रवाना होने वाली ट्रेनों ने अब तक उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में दो लाख प्रवासियों को पहुंचाया है।
उन्होंने कहा, ‘‘शनिवार आधी रात तक, 45 श्रमिक विशेष ट्रेनें महाराष्ट्र से, 36 पंजाब से, 25 तेलंगाना से, 24 केरल से, 20 राजस्थान से, 14 कर्नाटक से और 11 हरियाणा से चली हैं।’’
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, 56 और ट्रेनें लगभग 67,200 प्रवासी श्रमिकों को अहमदाबाद, साबरकांठा, वीरमगाम, सूरत, वडोदरा और राजकोट सहित गुजरात के विभिन्न हिस्सों से उनके गृह राज्यों में ले जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ ट्रेनें रविवार सुबह रवाना हुई हैं, जबकि कुछ अन्य रविवार शाम तक प्रस्थान करेंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

