एजेंसी न्यूज

ममता बनर्जी कहां छिप गई हैं : कोविड-19 पर बंगाल भाजपा ने कहा

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव राजीव सिन्हा भी सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं जबकि राज्य अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है।

ममता बनर्जी कहां छिप गई हैं : कोविड-19 पर बंगाल भाजपा ने कहा
जमात

कोलकाता, 10 मई पश्चिम बंगाल में विपक्षी भाजपा ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह कहीं छिप गई हैं, जबकि उनके मंत्री कोविड-19 महामारी से जुड़े मुद्दों पर केंद्र को जिम्मेदार ठहराने के लिये शोर मचा रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव राजीव सिन्हा भी सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं जबकि राज्य अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है।

भाजपा के प्रदेश प्रमुख दिलीप घोष ने दावा किया कि मुख्यमंत्री कहीं छिप गई हैं, जबकि उनके मंत्री कोविड-19 स्थिति से जुड़े कई मुद्दों और देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के प्रवासी मजदूरों की दशा के लिये केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराने को लेकर शोर मचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय अन्य राज्यों में फंसे बंगाल के लोगों को लाने के लिये आठ ट्रेनों की व्यवस्था कर रहा है।

सिन्हा ने आरोप लगाया, ‘‘राज्य में कोरोना वायरस संकट के बीच, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कहां चले गये हैं? इस स्थिति में उनमें से किसी का भी कोई संवाद या बयान नहीं है। ’’

गृह सचिव अल्पन बंदोपाध्यान ने शनिवार को कहा था कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के अब तक 1786 मामले सामने आये हैं जबकि करीब 100 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).