पणजी, 10 मई गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने रविवार को दक्षिण गोवा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में सोमवार से सेवाएं फिर से शुरू होंगी।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के कारण सभी राजकीय अस्पतालों के ओपीडी को बंद कर दिया गया था।
गोवा सरकार ने अस्पतालों में ओपीडी को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू करने का फैसला किया है क्योंकि राज्य को कोविड-19 से मुक्त यानी 'ग्रीन जोन' घोषित किया गया है।
राणे ने ट्वीट किया, “वर्तमान स्थिति का निरीक्षण करने के लिए दक्षिण गोवा जिला अस्पताल में आज सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के दौरा किया।”
उन्होंने कहा, “हमारे नागरिकों को स्वच्छ परिवेश देने के लिये कर्मचारियों को लगातार काम करता देख बेहद खुशी हुई।”
मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “आवश्यक उपाय और मानकों के साथ हम वायरस का मुकाबला करने और कोविड-19 के खिलाफ इस युद्ध को जीतने के लिए एकजुट हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)












QuickLY