एजेंसी न्यूज

पेस ने संन्यास पर फैसला करने लिये प्रशंसकों से मांगी सलाह

अपने शानदार करियर में गैंडस्लैम (पुरूष युगल और मिश्रित युगल) के 18 खिताब जीतने वाले पेस ने ट्विटर पर लाइव वीडियो सत्र में एक सवाल के जवाब में कहा कि वह चाहते है कि प्रशंसक उन्हें बताये कि उन्हें 2021 में खेलना जारी रखना चाहिए।

पेस ने संन्यास पर फैसला करने लिये प्रशंसकों से मांगी सलाह
जमात

नयी दिल्ली, 10 मई दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने का फैसला खेल के दोबारा शुरू होने के बाद करेंगे लेकिन उन्होंने इसके लिए प्रशंसकों से राय भाी मांगी कि उन्हें 2021 में खेलना जारी रखना चाहिए या नहीं।

अपने शानदार करियर में गैंडस्लैम (पुरूष युगल और मिश्रित युगल) के 18 खिताब जीतने वाले पेस ने ट्विटर पर लाइव वीडियो सत्र में एक सवाल के जवाब में कहा कि वह चाहते है कि प्रशंसक उन्हें बताये कि उन्हें 2021 में खेलना जारी रखना चाहिए।

पेस ने पिछले साल कहा था कि 2020 का सत्र उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी सत्र होगा लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण ओलंपिक सहित सभी बड़े टूर्नामेंटों को स्थगित या रद्द कर दिया गया। ऐसे में 46 साल के इस खिलाड़ी के आगे के करियर पर सवाल उठने लगे हैं।

पेस ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ मेरे लिए आगे का फैसला करना रोचक होगा क्योंकि ओलंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया है। गैंडस्लैम के कैलेंडर में बदलाव हुआ है। फेंच ओपन अक्टूबर में होगा। यूएस ओपन न्यूयॉर्क से बाहर खेला जाएगा। विम्बलडन रद्द हो गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप से पूछना चहूंगा कि क्या मुझे 2021 में खेलना चाहिए। इस खेल को लेकर मेरे जूनून के अलावा मेरे खेलने का क्या कारण होना चाहिए। मुझे इसके लिए प्रेरणा की जरूरत है। और इस प्रेरणा के कारण ही मैं हर दिन तीन से चार घंटे का अभ्यास कर रहा हूं और जिम में पसीना बहा रहा हूं।’’

देश के महानतम खिलाड़ियों में एक माने जाने पेस ने कहा, ‘‘अगर आप (प्रशंसक) मुझे इसका जवाब दे सके कि मुझे खेल क्यों जारी रखना चाहिए तो हो सकता है कि आपके किसी जवाब से मुझे प्रेरणा मिले और फैसला ले सकूं।’’

डेविस कप में 43 जीत का रिकार्ड रखने वाले पेस ने कहा, ‘‘जब खेल फिर से शुरू होगा तो उस समय मेरी टीम इस बात का आकलन करेगी कि आगे क्या करना है।’’

पेस ने कहा कि लॉकडाउन के कारण उन्हें तीस साल के लंबे करियर मे पहली बार आराम का मौका मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘ लगातार 30 साल तब दुनिया भर में टेनिस खेलने के बाद थोड़ा आराम मिलना मेरे लिए अच्छा है। संन्यास से पहले विभिन्न पहलुओं और मौकों पर काम करने का समय मिल रहा है।’’

ओलंपिक पदक जीतने वाले देश के इकलौते टेनिस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘आज मेरे लिए सबसे जरूरी है घर में रहना, सामाजिक दूरी का पालन करना। मैं यहां अपने 75 साल के पिता की देखभाल कर रहा हूं और 14 साल की बेटी के साथ समय बिताना अच्छा लग रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).