तम्बाकू किसानों ने की राहत पैकेज की मांग, कहा 4,400 करोड़ रुपये की फसल बिना बिके पड़ी है
अखिल भारतीय किसान संघों के महासंघ (एफएआईएफए) का कहना है कि लंबे समय तक लॉकडाउन जारी रहने की वजह से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की आपूर्ति कम रहने से इनकी मांग में कमी आई है। महासंघ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और गुजरात के नकदी फसल उत्पादक किसानों और खेतीहर कामगारों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करता है।