अमेरिका से तनाव के बीच ईरानी मिसाइल अपने ही पोत पर गिरी, 19 नाविकों की मौत
यह दुर्घटना, हाल में फारस की खाड़ी में ईरानी और अमेरिकी नौसैन्य बलों के बीच उत्पन्न तनाव के बाद हुई है।
यह युद्धाभ्यास रविवार को हो रहा था और और इससे अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरानी सशस्त्र सेनाओं की तैयारियों को लेकर नए सिरे से सवाल उठने लगे हैं। कुछ महीने पहले ही उसने तेहरान के निकट एक यूक्रेनी विमान को दुर्घटनावश मार गिराया था, जिससे उसमें सवार 176 लोगों की मौत हो गई थी।
यह दुर्घटना, हाल में फारस की खाड़ी में ईरानी और अमेरिकी नौसैन्य बलों के बीच उत्पन्न तनाव के बाद हुई है।
ईरान के विश्व शक्तियों के साथ हुए परमाणु करार से, दो साल पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलग हो गए थे और, उन्होंने ईरान पर अधिकतम दबाव का अभियान शुरू कर दिया था।
विश्लेषकों ने चेतावनी दी थी कि क्षेत्रीय तनाव फिर बढ़ेगा।
ईरानी सेना ने एक बयान में कहा कि घटना रविवार को जसक के बंदरगाह के पास हुई जो तेहरान से करीब 1270 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में ओमान की खाड़ी में स्थित है। सैन्य अभ्यास के दौरान मिसाइल हेंडिजन-क्लास सपोर्ट पोत कोनारक पर जा गिरी।
ईरान की नौसेना इस क्षेत्र में गश्त लगाती है जबकि अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के पोत आम तौर पर फारस की खाड़ी में गश्त करते हैं।
सरकारी टेलीविजन के अनुसार, कोनारक पोत निशाने के काफी पास था। कोनारक दूसरे पोतों के लिए निशानों को समुद्र में स्थापित कर रहा था। उसने कहा कि मिसाइल दुर्घटनावश पोत पर गिर गई।
जिस पोत ने कोनारक को निशाना बनाया अधिकारियों ने उसका नाम नहीं बताया लेकिन ईरान में अर्धसरकारी मीडिया के मुताबिक निशाना लगाने वाला नौसैनिक पोत जामरान था।
अधिकारियों ने शुरू में कहा कि सिर्फ एक सैनिक की मौत हुई है, लेकिन जल्द ही यह संख्या बदलकर 19 हो गई।
सरकारी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक, एक स्थानीय अस्पताल में 12 सैनिकों को भर्ती कराया गया और तीन अन्य का हल्की चोटों के लिये उपचार किया गया।
हमले के बाद एक ईरानी पोत कोनारक को खींच कर पास के नौसैनिक अड्डे तक ले गया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

