जम्मू, 11 मई जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में 'सखी' केंद्र ने हिंसा या शोषण से प्रभावित महिलाओं के 180 से अधिक मामलों का निपटारा किया है। यह केंद्र इन महिलाओं को उचित सहायता प्रदान करती है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों के समाधान के लिए 'सखी' परियोजना शुरू की थी।
अधिकारी ने कहा कि यह पीड़ितों को पुलिस, चिकित्सा और कानूनी मदद भी प्रदान करती है।
उन्होंने कहा, “सामाजिक दूरी के नियमों और प्रतिबंधों के कारण आवाजाही बाधित है और महिलाएं अपनी शिकायतें केंद्र द्वारा संचालित सखी हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर दर्ज करा रही हैं।”
अधिकारी ने बताया कि महिलाएं अपनी नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में भी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि ‘सखी’ केंद्र को क्रियाशील बनाने और हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY