सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के परिवहन की व्यवस्था की
अभिनेता ने प्रवासी मजदूरों की यात्रा और भोजन का पूरा खर्चा उठाया।
मुंबई, 11 मई अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के परिवहन के लिए बसों की व्यवस्था की।
अभिनेता ने प्रवासी मजदूरों की यात्रा और भोजन का पूरा खर्चा उठाया।
कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को कुल 10 बसें कर्नाटक के गुलबर्ग के लिए रवाना हुई।
सोनू सूद ने कहा कि उनका मानना है कि इस वैश्विक संकट के समय में हर भारतीय को उसके परिवार के साथ रहने का अधिकार है और इसलिए उन्होंने राज्य सरकार से अनुमति लेकर प्रवासियों को उनके घर जाने में मदद की।
उन्होंने कहा, “दस्तावेजीकरण से लेकर पूरी प्रक्रिया में महाराष्ट्र सरकार के अधिकारी काफी मददगार साबित हुए और कर्नाटक सरकार ने भी तहेदिल से प्रवासियों का उनके गृहराज्य में स्वागत किया।”
अभिनेता ने पंजाब और मुंबई के डॉक्टरों को 1,500 पीपीई किट भी दान किए हैं साथ ही वे रमजान के पाक महीने में भिवंडी इलाके के जरुरतमंद लोगों को भोजन भी करा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

