एजेंसी न्यूज

नौसेना के पूर्व कमांडर ने 14 घंटे तक पैदल चल कर आदिवासी परिवारों तक पहुंचायी सहायता

वह ऐसे अकेले ‘योद्धा’ नही हैं जो सभी कठिनाईयों का सामना करते हुये लॉकडाउन के दौरान आवश्यक चीजों के लिये संघर्षरत आदिवासी परिवारों, फंसे ट्रक चालकों और गरीब परिवारों को भोजन मुहैया करा रहे है ।

नौसेना के पूर्व कमांडर ने 14 घंटे तक पैदल चल कर आदिवासी परिवारों तक पहुंचायी सहायता
जमात

चेन्नई, 11 मई भारतीय नौसेना के अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट कमांडर सत्या ने तमिलनाडु के वेस्टर्न घाट के कठिन पहाड़ी रास्तों पर अप्रैल में 14 घंटे चल कर आदिवासी समुदाय के 230 परिवारों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करायी थी ।

वह ऐसे अकेले ‘योद्धा’ नही हैं जो सभी कठिनाईयों का सामना करते हुये लॉकडाउन के दौरान आवश्यक चीजों के लिये संघर्षरत आदिवासी परिवारों, फंसे ट्रक चालकों और गरीब परिवारों को भोजन मुहैया करा रहे है ।

वह ‘आर्मर आफ केयर’ का हिस्सा हैं जो स्वयं सेवकों का एक समूह है जिसमें पूर्व सैन्य अधिकारी, डॉक्टर एवं युवा नागरिक शामिल हैं । देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को भोजन आपूर्ति के लिये एक टीम के रूप में काम किया है।

सत्या ने एक टन राशन आदिवासी परिवारों तक पहुंचाने में मदद की जिससे उन्हें इस कठिन समय में जीवन यापन का सहारा मिला ।

आर्मर आफ केयर :एओसी: ने बताया कोयंबटूर स्थित इस समूह को जैसे ही यह जानकारी मिली कि आदिवासी परिवार खाद्य सामग्रियों के लिये संघर्ष कर रहे हैं और जीवन यापन करने में कठिनाई हो रही है, उनके सदस्य तुरंत सक्रिय हो गये और चावल तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का प्रबंध किया ।

एओसी ने 11 गांवों के करीब 200 परिवारों तक यह सहायता पहुंचायी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).