एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस: रूस में समाप्त हुआ लॉकडाउन

उन्होंने कहा कि नौकरियों को संरक्षित करना और अर्थव्यवस्था को चालू रखना आवश्यक है, बशर्ते कि कामगार स्वच्छता मानदंडों का कड़ाई से पालन करें।

कोरोना वायरस: रूस में समाप्त हुआ लॉकडाउन

पुतिन ने सोमवार को टेलीविजन के माध्यम से राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि मंगलवार से किन औद्योगिक संयंत्रों को पुन: शुरू किया जा सकता है, यह तय करना रूसी संघ के क्षेत्रीय राज्यपालों पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा कि नौकरियों को संरक्षित करना और अर्थव्यवस्था को चालू रखना आवश्यक है, बशर्ते कि कामगार स्वच्छता मानदंडों का कड़ाई से पालन करें।

पुतिन ने मार्च के अंत में आर्थिक बंद का आदेश दिया था। हालांकि प्रमुख औद्योगिक संयंत्रों और कुछ अन्य क्षेत्रों में परिचालन जारी रखने की अनुमति दी गई थी। रूस के अधिकांश लोगों को घर पर रहने का आदेश दिया गया था। उन्हें सिर्फ नजदीकी स्टोर, दवा दुकानों और डॉक्टरों के पास जाने की छूट थी।

पुतिन ने संबोधन में कहा कि मॉस्को क्षेत्र अपने सभी औद्योगिक संयंत्रों और निर्माण स्थलों को मंगलवार से काम शुरू करने की अनुमति देगा। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्र इसका अनुसरण कर सकते हैं।

हालांकि अभी गैर-खाद्य स्टोर, हेयरड्रेसर, कार डीलर और सेवा क्षेत्र के अधिकांश अन्य उद्यम बंद रहेंगे।

पुतिन ने कहा कि फिर से संक्रमण की नयी लहर से बचने के लिये पाबंदियों को धीरे-धीरे हटाना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).