तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने फिलहाल ट्रेन सेवा शुरू करने का विरोध किया
एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस में राव ने कहा कि कोविड-19 का प्रभाव दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद समेत बड़े शहरों में ज्यादा है।
हैदराबाद, 11 मई तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को आग्रह किया कि वह इस समय यात्री ट्रेन सेवा को शुरू नहीं करें। इससे लोगों की आवाजाही होगी जिससे कोरोना वायरस की जांच करने और उन्हें पृथक करने में परेशानी आएगी।
एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस में राव ने कहा कि कोविड-19 का प्रभाव दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद समेत बड़े शहरों में ज्यादा है।
विज्ञप्ति में कहा गया है, " मुख्यमंत्री श्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि यात्री ट्रेन सेवा को शुरू नहीं करें जिन्हें देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के उपाय के तहत स्थगित किया गया था।"
रेलवे मंगलवार से दिल्ली से विभिन्न मार्गों पर 15 यात्री रेल गाड़ियों का संचालन करेगा, जो सिकंदराबाद समेत देश के प्रमुख शहरों में जाएंगी।
राव ने मोदी से कहा कि इस वक्त मुसाफिर ट्रेन सेवा शुरू करने से लोग एक जगह से दूसरे स्थान जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कोई नहीं जानता है कि कौन कहां से कहां जा रहा है। हर किसी की जांच करना मुमकिन नहीं है। यह भी मुश्किल है कि ट्रेन की यात्राा करके आने वाले सभी लोगों को पृथकवास में रखा जाए। इसलिए यात्री ट्रेनों को अभी चलाने की इजाजत नहीं जाए।
राव ने प्रवासी कामगारों को उनके मूल स्थान जाने की इजाजत देने का पक्ष लिया। साथ में राज्यों की ऋण अदायगी की एक नई योजना और राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन को बढ़ाने की भी मांग की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

