बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 830 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि खगड़िया एवं पश्चिम चंपारण में 16—16, रोहतास में 13, बेगूसराय जिले में नौ, पटना में छह, मधुबनी में चार, मुजफ्फरपुर में तीन, दरभंगा, गोपालगंज एवं औरंगाबाद में दो-दो, सुपौल, बांका, सारण, पटना, पूर्णिया, भागलपुर, सिवान, कटिहार एवं भोजपुर में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।