एजेंसी न्यूज

एलन मस्क ने लॉकडउन तोड़ कर खोला टेस्ला का कैलिफोर्निया संयंत्र

दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रसार को सीमित करने के लिए विभिन्न देशों में लॉकडाउन (बंद) किया गया है। भारत में भी 25 मार्च से बंद जारी है जिसे 17 मई तक के लिए तीन बार बढ़ाया जा चुका है।

एलन मस्क ने लॉकडउन तोड़ कर खोला टेस्ला का कैलिफोर्निया संयंत्र

मस्क ने सोमवार को ट्वीट कर स्थानीय अधिकारियों को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह कारखाने की असेंबली लाइन पर मौजूद रहेंगे, यदि किसी को गिरफ्तार किया जाना है तो उन्हें किया जाना चाहिए।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रसार को सीमित करने के लिए विभिन्न देशों में लॉकडाउन (बंद) किया गया है। भारत में भी 25 मार्च से बंद जारी है जिसे 17 मई तक के लिए तीन बार बढ़ाया जा चुका है।

स्थानीय नियमानुसार स्वास्थ्य आदेशों का उल्लंघन कर काम करने वाले पर 1,000 डॉलर प्रतिदिन तक का जुर्माना लगाया जा सकता है या उसे 90 दिन तक के लिए जेल भेजा जा सकता है।

कंपनी का संयंत्र सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण में फ्रेमॉन्ट में है। 2,30,000 से अधिक की आबादी वाले शहर में स्थित यह संयंत्र 23 मार्च से बंद है।

सोमवार की सुबह कंपनी के संयंत्र की पार्किंग लगभग पूरी तरह भरी थी। इस संयंत्र में करीब 10,000 लोग काम करते हैं।

कंपनी का यूं संयंत्र खोलना अलामेडा काउंटी के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के आदेश का उल्लंघन है। विभाग ने कारखाने को गैर-अनिवार्य वस्तु की श्रेणी में रखते हुए लॉकडाउन नियमों के तहत बंद रखने का आदेश दिया था।

विभाग ने सोमवार को कहा कि उसने कंपनी को नियमों के विरुद्ध जाकर संयंत्र परिचालन को लेकर चेतावनी दी है। विभाग ने उम्मीद जतायी कि टेस्ला बिना किसी दबाव वाले कदम के नियमों का उल्लंघन करेगी जब तक स्थानीय प्रशासन क्षेत्र विशेष के लिए कंपनी की किसी योजना को मंजूरी नहीं दे देती।

प्रशासन ने उम्मीद जतायी कि टेस्ला सोमवार शाम पांच बजे तक ऐसी कोई योजना सौंप देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).