एजेंसी न्यूज

पीएम मोदी ने 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' के तहत 20 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक पैकेज की घोषणा की, कहा- इससे सभी को मिलेगी मदद

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बीच राष्ट्र के नाम संबोधन में इस आशय की घोषणा की । उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4 पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा।

पीएम मोदी ने 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' के तहत 20 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक पैकेज की घोषणा की, कहा- इससे सभी को मिलेगी मदद
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credit-ANI)

नई दिल्ली: ‘आत्मनिर्भर भारत’ के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषण की जो कोरोना संकट से जुड़ी पूर्व की आर्थिक घोषणाओं, रिजर्व बैंक के फैसले सहित करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है. प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बीच राष्ट्र के नाम संबोधन में इस आशय की घोषणा की.उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4 पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा. मोदी ने कहा, ‘‘ कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं.ये आर्थिक पैकेज, 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी आर्थिक घोषणाएं की थीं, रिजर्व बैंक ने फैसले किये थे . और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है..उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है. मोदी ने कहा, ‘‘यह पैकेज भारत की जीडीपी का करीब-करीब 10 प्रतिशत है. ’मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए इस पैकेज में भूमि, श्रमिक, नकदी और कानून सभी पर बल दिया गया है . यह भी पढ़े: कोरोना संकट: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में किया लॉकडाउन 4.0 का जिक्र, राज्यों से 15 मई तक मांगे सुझाव

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मंझोले उद्योग, हमारे एमएसएमई के लिए है तथा लोगों की आजीविका का साधन एवं आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है. उन्होंने लॉकडाउन के चौथे चरण के संबंध में कहा कि उन राज्यों से जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी .

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).