कोरोना वायरस संक्रमण : एक मरीज की अस्पताल से छुट्टी
राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 54 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं पांच मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
रायपुर, 12 मई छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 54 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं पांच मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि संस्थान से मंगलवार को एक और कोरोना वायरस संक्रमित रोगी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। अब यहां पांच रोगी भर्ती हैं। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि रायपुर निवासी 25 वर्षीय युवक में दूसरी जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं होने के बाद चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया।
उन्होंने बताया कि युवक को 14 दिन पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई है। वर्तमान में कोरोना वायरस से संक्रमित पांच रोगी भर्ती हैं। इनका आईसीएमआर के निर्देशों के अनुरूप उपचार किया जा रहा है। इन सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मंगलवार तक 27,339 लोगों के नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 59 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। वहीं 54 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि पांच लोगों का इलाज किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

