लौट रहे श्रमिकों को भी दिया जायेगा मनरेगा में रोजगार : पायलट
उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बताया कि इस बारे में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं।
जयपुर, 12 मई लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों से राजस्थान लौट रहे श्रमिकों को भी उनकी ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत रोजगार दिया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बताया कि इस बारे में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं।
उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य में विशेष अभियान चलाकर कार्य करने के इच्छुक प्रवासी श्रमिकों से रोजगार हेतु मांग पत्र 'प्रपत्र-6' भरवाकर रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा तथा आवश्यकतानुसार प्रवासी श्रमिकों के नये जॉब-कार्ड भी जारी किये जायेंगे।
पायलट ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 25 लाख से अधिक लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध करवाकर राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण रोजगार के अभाव में विभिन्न राज्यों से प्रदेश में लौटे श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध करवाकर उन्हें आर्थिक सम्बल प्रदान किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने प्रवासियों व श्रमिकों को अपने गृह स्थान पहुंचाने के लिए पंजीकरण की जो पहल की थी उसके तहत करीब 19 लाख लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें बाहर से राज्य में आने वालों की संख्या 12 लाख है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

