ग्रैंडमास्टर इनियान कोविड-19 के खिलाफ कोष जुटाने के लिए ‘शतरंज मैराथन’ का आयोजन करेंगे
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद सहित कई अन्य शतरंज खिलाड़ी इस तरह की मुहिम चला चुके है।
चेन्नई, 12 मई कोविड-19 महामारी के खिलाफ धन जुटाने के प्रयास के तहत ग्रैंडमास्टर पी इनियान 15 से 17 मई तक ‘शतरंज मैराथन’ का आयोजन करेंगे।
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद सहित कई अन्य शतरंज खिलाड़ी इस तरह की मुहिम चला चुके है।
तमिलनाडु का 17 साल का यह खिलाड़ी तीन दिनों तक चलने वाले ब्लिट्ज प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों का सामना करेगा। इससे जो भी रकम इकट्ठा होगी उसे ‘पीएम केयर्स’ और मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा।
इनियान ने कहा कि अगर जरूरत हुई तो वह इस प्रतियोगिता को दो दिन और बढ़ा सकते है।
पिछले साल देश के 61वें ग्रैंडमास्टर बनें इनियान ने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि इस आयोजन में 200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान मैं अपने खेल का विश्लेषण करूंगा। यह एक चुनौती होगी लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं। यह मेरे कौशल का परीक्षण भी होगा।’’
इस आयोजन के विचार पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 के कारण इतने सारे लोगों को प्रभावित होते देखना मुश्किल है। मैं इससे निपटने में अपना योगदान देना चाहता था।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

