कोविड-19: अदालत ने शराब की घर पर आपूर्ति को लेकर चिंता प्रकट की
न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडला और न्यायमूर्ति संगीता धींगड़ा सहगल की पीठ ने कहा, ‘‘ रास्ते में शराब को छीन लिये जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अबतक शराब का वितरण सरकार के हाथों में था, लेकिन उसकी घर तक पहुंचाने की संभावना से उसमें मिलावट की गुंजाइश बढ़ जाएगी और फलस्वरूप लोगों की जान जा सकती है।’’