एजेंसी न्यूज

जम्मू- कश्मीर में 4,802 औघोगिक इकाइयों में हो रहा परिचालन, गोवा में 95 प्रतिशत उद्योग शुरू

जम्मू कश्मीर प्रशासन के एक प्रवक्ता ने कहा कोविड- 19 के खिलाफ जारी लड़ाई के दौरान प्रशासन ने अनेक बचाव और सुरक्षा के कई उपायों को लागू किया। देशभर में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के कारण सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

जम्मू- कश्मीर में 4,802 औघोगिक इकाइयों में हो रहा परिचालन, गोवा में 95 प्रतिशत उद्योग शुरू

जम्मू, 12 मई जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि इस संघ शासित प्रदेश के दो क्षेत्रों में कम से कम 4,802 औद्योगिक इकाइयां परिचालन में हैं। वहीं गोवा में भी विद्युत खपत बढ़ी है और राज्य की 95 प्रतिशत औद्योगिक इकाइयों में काम शुरू हो गया है।

जम्मू कश्मीर प्रशासन के एक प्रवक्ता ने कहा कोविड- 19 के खिलाफ जारी लड़ाई के दौरान प्रशासन ने अनेक बचाव और सुरक्षा के कई उपायों को लागू किया। देशभर में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के कारण सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज की स्थिति के अनुसार 4,802 इकाइयां काम कर रही हैं। इनमें 2,727 जम्मू संभाग में हैं जबकि 2,075 कश्मीर क्षेत्र में काम कर रही हैं। इनमें सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यमों के साथ ही बड़ी औद्योगिकी इकाइयां भी काम कर रहीं हैं।’’

प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ प्रशासन जहां जम्मू और कश्मीर के देश के विभिन्न भागों में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी पर ध्यान दे रहा है वहीं दूसरी तरफ वह लॉकडाउन का आर्थिक क्षेत्र पर असर कम करने के लिये रात- दिन काम कर रहा है।

वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने मंगलवार को कहा कि पिछले कुछ दिन के विद्युत खपत के आंकड़ों पर यदि गौर किया जाये तो राज्य के 95 प्रतिशत उद्योगों में कामकाज शुरू हो गया है। कोरोना वायरस की वजह से लगाये गये लॉकडाउन में पिछले कुछ दिनों में ढील दी गई है।

गोवा इस समय कोरोना वायरस के लिहाज से ग्रीन जोन में है। राज्य में कोविड- 19 संक्रमण का इस समय कोई मामला नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से कई श्रमिक जगह जगह फंसे हुये हैं जबकि कुछ अपने मूल राज्यों को लौट गये हैं। उन्होंने स्थानीय कंपनियों से स्थानीय युवकों को काम पर रखने के लिये कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).