एजेंसी न्यूज

पलानीस्वामी के जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी

कोरोना वायरस संक्रमण के संकट के कारण हालांकि, अन्नाद्रमुक के सह संयोजक के लिये यह जन्मदिन बिल्कुल सामान्य रहा ।

पलानीस्वामी के जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी
जमात

चेन्नई, 12 मई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई दी, जो आज 66 साल के हो गये ।

कोरोना वायरस संक्रमण के संकट के कारण हालांकि, अन्नाद्रमुक के सह संयोजक के लिये यह जन्मदिन बिल्कुल सामान्य रहा ।

विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी ।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि कोविंद एवं नायडू समेत अन्य लोगों ने उनसे फोन पर बात की और जन्मदिन की बधाई दी ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलानीस्वामी को इस अवसर पर बधाई देते हुये उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की ।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थीरू इडप्पाडी के पलानीस्वामी जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा के लिए स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु हों । '

पार्टी में ईपीएस के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'आपकी शुभकामनाओं लिये धन्यवाद मोदी जी ।'

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने ट्वीट कर पलानीस्वामी को बधाई दी, जिसका उन्होंने धन्यवाद किया । इनमें उद्धव ठाकरे, पी विजयन,बिप्लव देब, ने​फ्यू रियो, शिवराज सिंह चौहान और सर्बानंद सोनोवाल शामिल हैं । बिरला ने पलानीस्वामी को तमिल में बधाई दी ।

तमिलनाडु एवं तेलंगाना के राज्यपालों क्रमश: बनवारी लाल पुरोहित एवं डा टी सुंदरराजन ने भी पलानीस्वामी को बधाई दी।

ठाकरे ने भी ट्वीट किया, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी जी को जन्मदिन के मौके पर हार्दिक बधाई। आज का दिन उनके लिये सौभाग्य, बेहतर स्वास्थ्य और प्रसन्नता से भरे वर्ष की शुरूआत हो।'

पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एल मुरूगन समेत अन्य भाजपा नेताओं एवं पीएमके के संस्थापक एस रामदास ने भी पलानीस्वामी को जन्मदिन की बधाई दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).