पुडुचेरी सरकार गृह राज्य लौट रहे प्रवासी कामगारों के किराये का 15 प्रतिशत वहन करेगी : मुख्यमंत्री
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पश्चिम बंगाल के 900 कामगारों, बिहार के 1,100 कामगारों और ओडिशा के 50 प्रवासी कामगारों ने अपने गृह राज्य जाने की इच्छा जताई है।
पुडुचेरी, 12 अप्रैल पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नरायणसामी ने मंगलवार को कहा कि यहां से गृह राज्य लौट रहे प्रवासी कामगारों के रेल किराये का 15 प्रतिशत खर्च केंद्र शासित प्रदेश की सरकार वहन करेगी।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पश्चिम बंगाल के 900 कामगारों, बिहार के 1,100 कामगारों और ओडिशा के 50 प्रवासी कामगारों ने अपने गृह राज्य जाने की इच्छा जताई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अन्य राज्यों के छात्र और कारोबारी भी केंद्र शासित प्रदेश में फंसे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने फंसे हुए लोगों को उनके गृह राज्य भेजने की योजना बनाई है और रेल किराये का 15 प्रतिशत खर्च वहन करेगी।
नरायणसामी ने रेलमंत्री से प्रवासी कामगारों, छात्रों और कारोबारियों को उनके गृह राज्य भेजने के लिए पुडुचेरी से विशेष रेलगाड़ी चलाने का अनुरोध किया।
उन्होंने साथ ही दोहराया कि राजस्व की कमी के मद्देनजर उत्पन्न आर्थिक संकट से बचाने के लिए केंद्र को आगे आना चाहिए और धन मुहैया कराना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

