एजेंसी न्यूज

राजस्थान ने पैदल चल रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए बसें लगाईं

इसके तहत मंगलवार को 52 बसों की व्यवस्था की गयी जो जयपुर, दौसा व भरतपुर जिलों में घर जाने के लिए राजमार्गों पर पैदल चल रहे श्रमिकों को बैठाकर सीमा तक छोड़ रही हैं।

राजस्थान ने पैदल चल रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए बसें लगाईं
जमात

जयपुर, 12 मई राजस्थान सरकार ने उत्तर प्रदेश में अपने घरों को जाने के लिए पैदल निकले श्रमिकों को राज्य की सीमा तक पहुंचाने के लिए बसें शुरू की हैं।

इसके तहत मंगलवार को 52 बसों की व्यवस्था की गयी जो जयपुर, दौसा व भरतपुर जिलों में घर जाने के लिए राजमार्गों पर पैदल चल रहे श्रमिकों को बैठाकर सीमा तक छोड़ रही हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल ने कहा कि 52 बसों के जरिए 1503 श्रमिकों को भरतपुर में उत्तर प्रदेश की सीमा पर छोड़ गया। ये श्रमिक अपने घरों को जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े थे।

उन्होंने कहा कि राज्य की विभिन्न राज्यों से लगती सीमाओं तक श्रमिकों को छोड़ने के लिए यह पहल की गयी है। इसमें श्रमिकों को पानी की बोतल व खाने के पैकेट भी दिए जा रहे हैं।

वहीं जयपुर से भी मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश में सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घर के सफर पर पैदल ही निकले श्रमिकों को बसों से रवाना किया गया।

जिलाधिकारी जोगाराम ने बताया कि पैदल अपने घरों को निकले श्रमिकों के लिए वाहनों की व्यवस्था होने तक मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके रास्ते में ही उपयुक्त स्थानों पर शिविर बनाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).