अमेरिकी संक्रामक रोग विशेषज्ञ ने देश में लॉकडाउन जल्द समाप्त करने को लेकर आगाह किया
कोरोना वायरस कार्यबल के एक सदस्य डॉ. फौसी को कोविड-19 के संबंध में उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस से हजारों लोगों की जान गई है।
डॉ. फौसी सीनेट के एक पैनल के समक्ष पेश होने वाले स्वास्थ्य विशेषज्ञों में शामिल हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उन प्रांतों की प्रशंसा कर रहे हैं जो लंबे लॉकडाउन के बाद फिर से खुल रहे हैं। देश में लॉकडाउन कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए लागू किया गया था।
कोरोना वायरस कार्यबल के एक सदस्य डॉ. फौसी को कोविड-19 के संबंध में उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस से हजारों लोगों की जान गई है।
डॉ. फौसी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पैनल के समक्ष पेश हुए क्योंकि उन्होंने व्हाइट हाउस के एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद स्वयं को पृथक कर लिया है।
डॉ. फौसी ने ‘द न्यूयार्क टाइम्स’ को जारी एक बयान में आगाह किया है कि अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने के संबंध में संघीय दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘यदि हमने दिशानिर्देशों में जांचबिंदुओं का पालन नहीं किया तो पूरे देश में कई प्रकोपों का खतरा उत्पन्न हो सकता है।’’
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित इस देश में मृतक संख्या 80,000 से ऊपर चली गई है।
चीन से उभरे, कोरोना वायरस ने अब तक 40 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और दुनिया भर में 2,85,000 लोगों की जान ली है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में अब तक 13 लाख लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं और 80,000 से ज्यादा मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

