एजेंसी न्यूज

वुहान की पूरी आबादी की कोरोना वायरस जांच की जाएगी: मीडिया

नोटिस में कहा गया है, ''प्रत्येक जिले को उसके अंतर्गत आने वाली पूरी आबादी का दस दिन के भीतर न्यूक्लिक एसिड परीक्षण कराने के लिये योजना बनानी होगी और प्रबंध करना होगा।''

वुहान की पूरी आबादी की कोरोना वायरस जांच की जाएगी: मीडिया

समाचार माध्यमों को मिले एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार अधिाकरियों को मंगलवार दोपहर तक एक करोड़ 10 लाख की आबादी वाले इस शहर के सभी निवासियों का न्यूक्लिक एसिड परीक्षण कराने की योजना बताने के लिए कहा गया है।

नोटिस में कहा गया है, ''प्रत्येक जिले को उसके अंतर्गत आने वाली पूरी आबादी का दस दिन के भीतर न्यूक्लिक एसिड परीक्षण कराने के लिये योजना बनानी होगी और प्रबंध करना होगा।''

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि जांच कब से शुरू होगी।

कोरोना वायरस के केन्द्र रहे वुहान में 76 दिन तक चला लॉकडाउन आठ अप्रैल को खत्म कर दिया गया था, तब से संक्रमण के कई मामले सामने आ चुके हैं।

रविवार और सोमवार को डोंगशिऊ जिले में एक आवासीय परिसर में छह नए मामले सामने आए हैं। पिछले साल दिसंबर में वुहान से ही यह वायरस फैलना शुरू हुआ था। तब से शहर में कुल 3,869 लोगों की मौत हो चुकी है।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).