केरल में कांग्रेस के तीन सांसदों, दो विधायकों समेत 172 लोगों को पृथकवास पर भेजा गया
सूत्रों के अनुसार, पांच कांग्रेसी नेताओं, कुछ पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों और मीडिया कर्मियों सहित 172 लोगों को उस व्यक्ति के संपर्क में आने के संदेह में पृथक-वास में रहने के लिए कहा गया है। वह व्यक्ति नौ मई को पड़ोसी तमिलनाडु से राज्य की सीमा को पार कर वालयार आया था। उसे बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।