आर्थिक पैकेज उम्मीदों के अनुरूप नहीं होने से सेंसेक्स 886 अंक गिरा, निफ्टी 9,200 अंक से नीचे
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय दिन में कारोबार के दौरान 955 अंक तक नीचे चला गया था। हालांकि, बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और अंत में यह 885.72 अंक या 2.77 प्रतिशत के नुकसान से 31,122.89 अंक पर बंद हुआ।