एजेंसी न्यूज

कोरोना संक्रमण संबंधी पलानीस्वामी के बयान की स्टालिन ने आलोचना की

मुख्यमंत्री के बयान को लेकर उन पर हमला बोलते हुये स्टालिन ने कहा कि वह सरकारी एवं प्रशासनिक विफलता के लिये लोगों एवं अन्य को जिम्मेदार नहीं ठहराये ।

कोरोना संक्रमण संबंधी पलानीस्वामी के बयान की स्टालिन ने आलोचना की
जमात

चेन्नई, 14 मई तमिलनाडु में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार के लिये कोयंबेदु सब्जी कारोबारियों को जिम्मेदार ठहराने के प्रदेश के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के बयान के लिये द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने गुरूवार को उनकी आलोचना करते हुये दावा किया कि इस स्थिति के लिये 'प्रशासनिक चूक' जिम्मेदार है।

मुख्यमंत्री के बयान को लेकर उन पर हमला बोलते हुये स्टालिन ने कहा कि वह सरकारी एवं प्रशासनिक विफलता के लिये लोगों एवं अन्य को जिम्मेदार नहीं ठहराये ।

स्टालिन ने कहा, 'अन्नाद्रमुक सरकार की प्रशासनिक विफलता ही असल में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार का मुख्य कारण है ।'

उन्होंने कहा कि मार्च में जल्दबाजी में सरकार ने लॉकडाउन लागू कर दिया । स्टालिन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के पास दुकानदारों एवं जनता की भीड़ से भरे कोयंबेदु बाजार एवं अन्य स्थानों पर लागू करने के लिए कोई रणनीति नहीं है।

स्टालिन ने मुख्यमंत्री के बयान को भ्रमित करने वाला बताया है ।

इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार के लिये सब्जी विक्रेता जिम्मेदार हैं । उन्होंने कहा था कि मार्च से ही बार बार अपील के बावजूद वे अपने घाटे का हवाला देते हुये वहां रहने पर अड़े थे ।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोयंबेदु लोगों ने ​दूसरे जिलों की यात्रा की, जिससे संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी और संक्रमण के मामलों के बढ़ने यह एक कारण है ।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर बुधवार को 9227 हो गयी और इससे 64 लोगों की जान जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).