प्रवासियों को लेकर सूरत से हरिद्वार पहुंची रेलगाड़ी से 167 यात्री लापता
हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मामले की जांच क्ज्ञ आदेश देते हुए लापता लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
हरिद्वार, 14 मई गुजरात के सूरत से उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन के 167 यात्रियों के लापता होने को लेकर प्रशासन सकते में है।
हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मामले की जांच क्ज्ञ आदेश देते हुए लापता लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सूरत प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गयी यात्रियों की सूची के अनुसार, 12 मई को सूरत से हरिद्वार रवाना हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 1340 यात्री सवार थे।
उन्होंने बताया कि ट्रेन के हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जब यात्रियों की गिनती की गई तो वे 1173 निकले, यानि कुल 167 लोग लापता थे।
गिनती में 167 यात्रियों के कम होने की सूचना मिलते ही हरिद्वार प्रशासन में हड़कंप मच गया।
रविशंकर ने बताया कि सूरत प्रशासन से भी इस मामले में फिर से जानकारी ली जा रही है कि ये 167 लोग रेलगाड़ी पर सवार हुए भी थे या नहीं।
उन्होंने कहा कि अगर ये लोग सूरत से रेलगाड़ी पर चढे थे लेकिन रास्ते में कहीं लापता हो गए हैं तो प्रशासन इन लोगों को चिन्हित करेगा और इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवासियों के यहां पहुंचने पर उनकी स्वास्थ्य जांच करने के बाद जरुरत के अनुसार उन्हें पृथक-वास केन्द्र या पृथक वार्ड में रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से बचने का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सं. दीप्ति
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

