एजेंसी न्यूज

कांग्रेस विधायक के वाहन से मिली शराब

कांग्रेस विधायक संजय तिवारी ने वाहन में शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए उनकी कार में सवार चार लोगों के कृत्य पर आश्चर्य जताते हुए आज कहा कि वह इस घटना से अचंभित हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

कांग्रेस विधायक के वाहन से मिली शराब
जमात

पटना, 14 मई बिहार के बक्सर जिले में कांग्रेस विधायक संजय तिवारी के एक वाहन से शराब की कई बोतलें पुलिस ने बरामद की हैं।

कांग्रेस विधायक संजय तिवारी ने वाहन में शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए उनकी कार में सवार चार लोगों के कृत्य पर आश्चर्य जताते हुए आज कहा कि वह इस घटना से अचंभित हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

बक्सर के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि बुधवार देर रात सिमरी थाना क्षेत्र में एक एसयूवी से शराब ले जाये की सूचना पर जब उसे रोका गया तो उसके अंदर शराब की आठ बोतलें पायी गयीं।

उन्होंने बताया कि उक्त एसयूवी पर सवार लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन विधायक के नाम से पंजीकृत है, इस मामले की जांच की जा रही है।

विधायक ने वाहन के स्वामित्व से इनकार नहीं किया है पर उन्होंने कहा कि उनके सहयोगी जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण के लिए अकसर कार लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य है कि जगदीशपुर आने का निर्देश दिया गया था पर वे विपरीत दिशा में सिमरी कैसे चले गए।’’

तिवारी ने कहा कि मामले की पूरी तरह से जांच होने दें और अगर मेरे समर्थकों के दोषी पाए जाने पर उन्हें दंडित किया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी बशर्ते कि वे गलत काम के दोषी हों और किसी साजिश के शिकार नहीं हुए हों।

उल्लेखनीय है बिहार में फरवरी 2016 से बिहार में पूर्णशराबबंदी लागू है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).