पिता ने किया नौ साल की बेटी के साथ बलात्कार, गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि एक महिला ने 13 मई की रात पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति कई दिन से उनकी नौ साल की बेटी के साथ बलात्कार कर रहा है।
नोएडा, 14 मई उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर जनपद पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी नौ साल की बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि एक महिला ने 13 मई की रात पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति कई दिन से उनकी नौ साल की बेटी के साथ बलात्कार कर रहा है।
डीसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को आज गिरफ्तार कर बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी मोटर मैकेनिक है ओर मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है।
एक अन्य घटना में थाना बीटा-दो क्षेत्र के स्वर्ण नगरी निवासी महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर को आज गिरफ्तार किया।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को उक्त महिला पिंकी का शव 13 मई को मिला था। उन्होंने बताया कि सेक्टर के गार्ड हरिनारायण ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिंकी की हत्या गलाघोंट कर किए जाने की बात सामने आयी। उन्होने बताया कि इस संबंध मे महिला के लिव इन पार्टनर सुमित सिंह उर्फ सौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और सिंह ने उसकी हत्या कर दी।
डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को आज स्थानीय अदालत मे पेश किया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

