एजेंसी न्यूज

बुरूंडी ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले डब्ल्यूएचओ के शीर्ष अधिकारी को देश से निकाला

पत्र में कहा गया है कि डब्ल्यूएचओ के तीन विशेषज्ञों को भी जाना होगा।

बुरूंडी ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले डब्ल्यूएचओ के शीर्ष अधिकारी को देश से निकाला

समाचार एजेंसी एपी ने विदेश मंत्रालय का एक पत्र देखा है, जिसमें कहा गया है कि बुरूंडी में डब्ल्यूएचए के प्रतिनिधि वाल्टर कजादी मुलोम्बो को देश में रहने के लिये निषिद्ध कर दिया गया है। उन्हें शुक्रवार तक पूर्वी अफ्रीकी देश छोड़ना पड़ेगा।

पत्र में कहा गया है कि डब्ल्यूएचओ के तीन विशेषज्ञों को भी जाना होगा।

हालांकि, पत्र में निष्कासन के लिये कोई कारण नहीं बताया गया है।

वहीं, मुलोम्बो ने भी फोन कॉल का अभी जवाब नहीं दिया है।

डब्ल्यूएचओ अफ्रीका के क्षेत्रीय प्रमुख मत्शीदिसो मोएती ने मुलोम्बो को अत्यंत ही सक्षम व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ स्थिति को स्पष्ट करने के लिये और इस फैसले का कारण जानने के लिये बुरूंडी से बात कर रहा है।

बुरूंडी में 20 मई को राष्ट्रपति चुनाव हैं। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 मामलों की अब तक पुष्टि हुई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).