कांग्रेस विधायक शर्मा ने भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को बताया लापता
शर्मा ने यहां बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब कोरोना संकट के दौर में लोगों को खाने, चिकित्सा सहायता और ई-पास आदि के लिए निर्वाचन क्षेत्र में उनकी मदद की जरुरत है तो ऐसे में वह भोपाल से गायब हैं।’’