एजेंसी न्यूज

दक्षिण दिल्ली में अवैध शराब की आपूर्ति करने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पिंकी सिंह (31) के खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो मामले पहले भी दर्ज हैं।

दक्षिण दिल्ली में अवैध शराब की आपूर्ति करने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार
जमात

नयी दिल्ली, 14 मई दक्षिण दिल्ली के संगम विहार से एक महिला को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है और उसके घर के पास से शराब के कार्टन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि पिंकी सिंह (31) के खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो मामले पहले भी दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि उन्हें दक्षिणी दिल्ली जिले के मादक पदार्थ दस्ते के कर्मियों से मंगलवार को संगम विहार के एफ2 ब्लॉक में अवैध शराब की बिक्री की जानकारी मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘ जानकारी मिलते ही एक टीम का गठन करके एफ2 ब्लॉक में छापेमारी की गई। करीब शाम सवा चार बजे टीम ने महिला को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। उसके घर के पास से शराब के 12 कार्टन भी बरामद किए गए, सभी में 50 - 50 क्वाटर थे।’’

उन्होंने बताया कि दिल्ली आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत संगम विहार थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका पूरा परिवार शराब की अवैध तस्करी में शामिल है। वे फरीदाबाद के अनंगपुर से जंगल के रास्ते शराब लाकर उसे दक्षिण दिल्ली में बेचते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).