एजेंसी न्यूज

इंग्लैंड के खिलाड़ी आने वाले समय में शुरू कर सकते हैं अभ्यास, नाम वापिस लेने का भी विकल्प

ईसीबी के क्रिकेट निदेशक एशजे जाइल्स ने यह जानकारी दी ।

इंग्लैंड के खिलाड़ी आने वाले समय में शुरू कर सकते हैं अभ्यास, नाम वापिस लेने का भी विकल्प

लंदन, 14 मई इंग्लैंड के क्रिकेटर आने वाले सप्ताहों में आउटडोर अभ्यास शुरू कर सकते हैं चूंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली चाहता है ।

ईसीबी के क्रिकेट निदेशक एशजे जाइल्स ने यह जानकारी दी ।

वैसे सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य दिशा निर्देशों के अनुसार ब्रिटेन में सभी खेलों में खिलाड़ियों को नाम वापिस लेने का विकल्प रहेगा ।

जाइल्स ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ ये क्रिकेट की बहाली की दिशा में पहले कदम हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह व्यक्तिगत अभ्यास की बात है । अगर हालात काबू में आते हैं तो सुपरमार्केंट जाने से सुरक्षित अभ्यास पर लौटना होगा ।’’

सरकारी विभाग द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार खिलाड़ियों के पास विकल्प रहेगा । इसमें कहा गया ,‘‘ खिलाड़ियों के पास अभ्यास से पीछे हटने का विकल्प भी रहेगा । उन्हें कोई जबर्दस्ती अभ्यास के लिये नहीं उतार सकता ।’’

जाइल्स ने हालांकि कहा कि अभ्यास शुरू करने से पहले जोखिम का पूरा आकलन किया जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).