एजेंसी न्यूज

पाकिस्तान ने दियामेर-भाषा बांध के निर्माण के लिए 442 अरब रुपये का ठेका दिया

समाचार पत्र ‘डान’ की खबर के अनुसार इस कंसोर्टियम में चीन की सरकारी कंपनी ‘चाइना पावर’ की 70 फीसद हिस्सेदारी जबकि पाकिस्तानी सेना की वाणिज्यिक इकाई ‘फ्रंटियर वर्क्स आर्गनाइजेशन’ की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

पाकिस्तान ने दियामेर-भाषा बांध के निर्माण के लिए 442 अरब रुपये का ठेका दिया

इस्लामाबाद, 14 मई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सरकार ने दियामेर- बांध के निर्माण के लिए चीन की एक सरकारी कंपनी और पाकिस्तानी सेना की एक वाणिज्यिक इकाई के एक संयुक्त उपक्रम के साथ 442 अरब रुपये के ठेके पर हस्ताक्षर किया है।

समाचार पत्र ‘डान’ की खबर के अनुसार इस कंसोर्टियम में चीन की सरकारी कंपनी ‘चाइना पावर’ की 70 फीसद हिस्सेदारी जबकि पाकिस्तानी सेना की वाणिज्यिक इकाई ‘फ्रंटियर वर्क्स आर्गनाइजेशन’ की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इस ठेके पर बुधवार को हस्ताक्षर किये गए और इसके तहत एक डायवर्जन प्रणाली, मुख्य बांध, पहुंच बांध और 21 मेगावाट जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया जाएगा।

समाचारपत्र के अनुसार इसके तहत 272 मीटर ऊंचाई वाला आठ मीलियन एकड़ फुट (एमएएफ) जलाशय का निर्माण किया जाएगा जो कि दुनिया का सबसे ऊंचा रोलर कॉम्पैक्ट कंक्रीट (आरसीसी) बांध होगा। इसमें एक स्पिलवे, 14 गेट और गाद को बाहर निकालने के लिए पांच आउटलेट होंगे। डायवर्जन प्रणाली में दो सुरंगें और एक डायवर्जन नहर शामिल होगी।

पुल का निर्माण बांध ढांचे के नीचे के प्रवाह की ओर होगा। वहीं 21 मेगावाट ऊर्जा संयंत्र का निर्माण निर्माण के दौरान परियोजना की ऊर्जा जरुरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

इमरान खान को परियोजना की प्रगति के बारे में कुछ दिनों पहले अवगत कराया गया था। बांध का निर्माण कार्य कुछ सप्ताह में शुरू होगा।

परियोजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमीर बशीर चौधरी और चाइना पावर के अधिकृत प्रतिनिधि यांग जियांदू ने क्रमशः जल एवं विद्युत विकास प्राधिकरण (वाप्दा) और संयुक्त उद्यम की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर किए।

वाप्दा के अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि देश की बढ़ती पानी और बिजली की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बांध का निर्माण समयसीमा के अनुसार पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लगभग 1,406.5 अरब रुपये के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ बांध परियोजना 2028 में पूरी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).