एजेंसी न्यूज

आपरेशन समुद्र सेतु चरण-2: आईएनएस जलाश्व भारतीयों को लेने मालदीव लौटा

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच अभियान के पहले चरण में ‘आईएनएस जलाश्व’ और ‘आईएनएस मगर’ क्रमश: आठ और 12 मई को 698 तथा 202 भारतीयों को लेकर आए थे।

आपरेशन समुद्र सेतु चरण-2: आईएनएस जलाश्व भारतीयों को लेने मालदीव लौटा
जमात

नयी दिल्ली, 14 मई भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि फंसे भारतीयों को लाने के लिए ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ के दूसरे चरण के तहत ‘आईएनएस जलाश्व’ माले लौट गया है।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच अभियान के पहले चरण में ‘आईएनएस जलाश्व’ और ‘आईएनएस मगर’ क्रमश: आठ और 12 मई को 698 तथा 202 भारतीयों को लेकर आए थे।

भारतीय नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईएनएस जलाश्व ऑपरेशन समुद्र सेतु के दूसरे चरण की शुरुआत के लिए माले, मालदीव लौट गया है।’’

इसमें कहा गया कि ‘आईएनएस जलाश्व’ 100 महिलाओं और बच्चों सहित 700 भारतीयों के साथ शुक्रवार रात कोच्चि के लिए रवाना होगा।

नौसेना ने कहा कि जिन भारतीयों को वापस लाया जाना है, पोत में सवार होने से पहले उनकी चिकित्सीय जांच की जाएगी और उनके सामान को संक्रमणमुक्त किया जाएगा।

नौसेना का ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘वंदे भारत मिशन’ का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).