पश्चिम बंगाल ने फंसे हुए प्रवासियों को वापस लाने के लिए 105 और रेलगाड़ियों का प्रबंध किया है : ममता
इससे पहले, कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों, मरीजों, पर्यटकों और छात्रों को पश्चिम बंगाल वापस लाने के लिए सरकार ने 10 रेलगाड़ियां चलाने की मंजूरी दी थी। अब तक तीन रेलगाड़िया राज्य पहुंच चुकी हैं।
कोलकाता, 14 मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के लोगों को वापस लाने के लिए उनकी सरकार ने 105 अतिरिक्त रेलगाड़ियों का प्रबंध किया है। विपक्ष द्वारा सरकार पर फंसे हुए लोगों को वापस घर लाने को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाने के आरोपों के बीच ममता का यह बयान आया है।
इससे पहले, कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों, मरीजों, पर्यटकों और छात्रों को पश्चिम बंगाल वापस लाने के लिए सरकार ने 10 रेलगाड़ियां चलाने की मंजूरी दी थी। अब तक तीन रेलगाड़िया राज्य पहुंच चुकी हैं।
ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, '' देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे ऐसे लोग जो बंगाल लौटना चाहते हैं, की मदद के अपने वादे के मुताबिक, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने 105 अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का प्रबंध किया है। आने वाले दिनों में, यह विशेष ट्रेनें विभिन्न राज्यों से बंगाल के अलग-अलग गंतव्य तक पहुंचेंगी।''
मुख्यमंत्री ने उन 105 रेलगाड़ियों की सूची भी साझा की, जोकि महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक और राजस्थान समेत अन्य राज्यों से बंगाल के लिए प्रस्थान करेंगी।
इस सूची के मुताबिक, 16 मई को तीन ट्रेनें नयी दिल्ली से नया कूचबिहार, मुंबई से हावड़ा और बेंगलुरु अर्बन से मालदा टाउन के लिए रवाना होंगी।
फंसे हुए प्रवासियों को ट्रेन के जरिए वापस लाने की राज्य सरकार की मुहिम 14 जून तक जारी रहेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

