एजेंसी न्यूज

हैंड सैनिटाइजर के निर्यात की संभावना तलाशने को केंद्र ने राज्यों से उत्पादन क्षमता का ब्योरा मांगाा

केंद्रीय दवा नियंत्रक ने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर के विनिर्माताओं तथा उनकी उत्पादन क्षमता का ब्योरा मांगा है। नियामक ने उनसे यह ब्योरा शुक्रवार दोपहर तक देने को कहा है, जिससे यह पता चल सके कि वे घरेलू मांग को पूरा करने की स्थिति में हैं या नहीं।

हैंड सैनिटाइजर के निर्यात की संभावना तलाशने को केंद्र ने राज्यों से उत्पादन क्षमता का ब्योरा मांगाा
जमात

नयी दिल्ली, 14 मई केंद्र सरकार अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का निर्यात फिर शुरू करने की संभावना का पता लगा रही है।

केंद्रीय दवा नियंत्रक ने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर के विनिर्माताओं तथा उनकी उत्पादन क्षमता का ब्योरा मांगा है। नियामक ने उनसे यह ब्योरा शुक्रवार दोपहर तक देने को कहा है, जिससे यह पता चल सके कि वे घरेलू मांग को पूरा करने की स्थिति में हैं या नहीं।

देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच सरकार ने छह मई को अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था जिससे घरेलू बाजार में इनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

भारतीय दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने बुधवार को राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के दवा नियंत्रकों को पत्र भेजकर हैंड सैनिटाइजर विनिर्माताओं का ब्योरा मांगा है। उनसे विनिर्माताओं का नाम और पता, औसत उत्पादन क्षमता, अप्रैल में वास्तविक उत्पादन का ब्योरा मांगा है।

डीजीसीआई ने यह भी जानकारी मांगी है कि क्या ये कंपनियां घरेलू मांग को पूरा कर पा रही हैं। क्या विनिर्माताओं के पास पर्याप्त आपूर्ति है और क्या उन्हें कच्चा माल मसलन एथेनॉल और आइसोप्रोपाइल अल्कोहल आसानी से उपलब्ध है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 की वजह से उत्पादन की मौजूदा स्थिति के आकलन, घरेलू बाजार में उपलब्धता, यदि कहीं अधिशेष उत्पादन है, तो क्या निर्यात किया जा सकता है आदि का पता लगाने को हैंड सैनिटाइजर विनिर्माताओं का ब्योरा उपलब्ध कराया जाए।’’

राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के दवा नियंत्रकों से यह ब्योरा 15 मई को दोपहर 12 बजे तक ई-मेल के जरिये देने को कहा गया है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).