कोविड-19: सिंगापुर एयरलाइंस को 48 साल के इतिहास में पहली बार घाटा
सिंगापुर के शेयर बाजार को कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में उसे 21.2 करोड़़ सिंगापुर डॉलर (14.93 करोड़़ अमेरिकी डॉलर) का घाटा हुआ है।
सिंगापुर, 14 मई सिंगापुर एयरलाइंस को अपने परिचालन के 48 साल के इतिहास में पहली बार घाटा हुआ है। कोविड-19 की वजह से दुनिया भर में लगे यात्रा प्रतिबंधों का खामियाजा कंपनी को भी उठाना पड़ा है।
सिंगापुर के शेयर बाजार को कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में उसे 21.2 करोड़़ सिंगापुर डॉलर (14.93 करोड़़ अमेरिकी डॉलर) का घाटा हुआ है।
इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 68.3 करोड़ सिंगापुर डॉलर (48.09 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का लाभ हुआ था।
कंपनी का जनवरी-मार्च अवधि का घाटा ही 73.2 करोड़ सिंगापुर डॉलर (51.55 करोड़ अमेरिकी डॉलर) है। इससे पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 20.3 करोड़ सिंगापुर डॉलर (13.62 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का लाभ हुआ था।
सिंगापुर एयरलाइंस ने 1972 में अपना परिचालन शुरू किया था। तब से अब तक कंपनी को यह पहली बार घाटा हुआ है। कंपनी भारत में टाटा समूह के साथ साझेदारी में विस्तार एयरलाइंस का भी परिचालन करती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

