विदेश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के अलोकतांत्रिक कार्यों के प्रभाव लंबे समय तक दिख सकते हैं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विश्लेषकों का कहना है कि यह स्पष्ट है कि कोई भी तथ्य, सबूत और अदालत का कोई भी फैसला ट्रम्प को नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत के बारे में जनता को भ्रमित करने की कोशिश से रोक नहीं सकता है। अपने इस अभियान में ट्रम्प अकेले नहीं है। उन्हें न सिर्फ कई रिपब्लिकन सांसदों की उन्हें मौन सहमति प्राप्त है, बल्कि अमेरिकी संसद के निचले सदन के 126 रिपब्लिकन सांसदों सहित पार्टी के कई नेताओं ने चार अहम राज्यों में बाइडन की जीत को अमान्य कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक मामले का समर्थन किया।