एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संकम्रण के 1282 नए मामले, नौ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1282 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,22,397 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संकम्रण के 1282 नए मामले, नौ लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 12 दिसंबर मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1282 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,22,397 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 3,391 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Bihar: बक्सर में RTI कार्यकर्ता ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव.

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल में दो और खरगोन, शिवपुरी एवं बड़वानी में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक 807 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 540, उज्जैन में 100, सागर में 145, जबलपुर में 228 एवं ग्वालियर में 186 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | किसानों के आंदोलन को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली जाने के लिए चीला, गाजीपुर बॉर्डर बंद: 12 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 431 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 293, ग्वालियर में 42 और जबलपुर में 59 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,22,397 संक्रमितों में से अब तक 2,06,0591 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 12,947 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2020 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).