देश

Bihar: बक्सर में RTI कार्यकर्ता ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

बिहार के बक्सर जिले में 26 वर्षीय आरटीआई कार्यकर्ता ने अपने घर में पंखे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 26 वर्षीय अमित राय के रूप में की गई, जो कथित तौर पर बक्सर जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अपने घर के बेडरूम में लटका हुआ पाया गया. घटना शुक्रवार शाम की है.

Bihar: बक्सर में RTI कार्यकर्ता ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव
फांसी का फंदा (Photo Credit- Pixabay)

पटना: बिहार (Bihar) के बक्सर (Buxar) जिले में 26 वर्षीय आरटीआई कार्यकर्ता ने अपने घर में पंखे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 26 वर्षीय अमित राय के रूप में की गई, जो कथित तौर पर बक्सर जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अपने घर के बेडरूम में लटका हुआ पाया गया. घटना शुक्रवार शाम की है. बिहार के गया जिले में खेत से नाबालिग लड़की का शव बरामद

बक्सर औद्योगिक क्षेत्र के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) दिनेश कुमार के अनुसार, राय के परिवार के सदस्य शुक्रवार शाम को डिनर के लिए बाहर गए थे और वह घर में अकेले था. कुमार ने कहा, "राय ने सीलिंग फैन से खुद को लटकाने के लिए एक बेडशीट का इस्तेमाल किया. जब उनके परिवार के सदस्य घर लौटे, तो उन्होंने उसका शव पंखे से लटका पाया. वे उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया."

एसएचओ के मुताबिक, "पुलिस को दिए बयान में, मृतक कार्यकर्ता के परिवार के सदस्यों में से एक ने कहा कि वह कुछ समय से अवसाद से पीड़ित था. हालांकि उसने अवसाद का वास्तविक कारण नहीं बताया."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2020 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).