एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार के गया जिले में खेत से नाबालिग लड़की का शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के गया जिले में शुक्रवार को एक खेत से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ।

देश की खबरें | बिहार के गया जिले में खेत से नाबालिग लड़की का शव बरामद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गया, 11 दिसंबर बिहार के गया जिले में शुक्रवार को एक खेत से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Online Betting App Scam: ईडी की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राष्ट्रीय हवाला रैकेट मामले में क्रिप्टोकरेंसी व्यापारी नाइसर कोठारी गिरफ्तार.

जिले के मेन पुलिस थानांतर्गत बेला गांव में स्थित एक खेत से शव बरामद किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (कानून व्यवस्था) सुजीत कुमार प्रभात ने कहा कि गला घोंटकर एक लड़की को मार डालने की घटना प्रकाश में आई है और शव एक खेत में पाया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में आज 1613 नए केस मिले, 17 मरीजों की हुई मौत: 11 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि हालांकि मृतका के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि लड़की का बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

प्रभात ने कहा कि पुलिस सभी कोण से मामले की जांच कर रही है और दोषियों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि नाबालिग लड़की शौच करने घर से बाहर गई थी और वापस नहीं आई।

उसके परिजनों ने उसकी तलाश करनी शुरू की तो खेत में लड़की का शव पाया।

मृतका के पिता ने कहा कि उनकी या उनकी लड़की की किसी से दुश्मनी नहीं थी।

पुलिस ने कहा कि शव को अनुग्रह नारायण मगध चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).