एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव का छठा चरण रविवार को, 245 उम्मीदवार मैदान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के लिए छठे चरण का मतदान रविवार को होगा और इसमें 7.48 लाख से अधिक मतदाता 100 महिलाओं सहित 245 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव का छठा चरण रविवार को, 245 उम्मीदवार मैदान में
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 12 दिसंबर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के लिए छठे चरण का मतदान रविवार को होगा और इसमें 7.48 लाख से अधिक मतदाता 100 महिलाओं सहित 245 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

राज्य चुनाव आयुक्त के के शर्मा ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के गुजरात में 1204 नए केस, 12 की मौत: 12 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आठ चरण में हो रहे डीडीसी चुनाव के पहले चरण के तहत 28 नवंबर को मतदान कराया गया था और अब तक 20 जिलों के कुल 280 निर्वाचन क्षेत्रों में से 190 क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो चुका है।

पहले चरण के तहत 28 नवंबर को सबसे अधिक 51.76 प्रतिशत मतदान हुआ था और उसके बाद एक, चार, सात और 10 दिसंबर को क्रमश: 48.62 प्रतिशत, 50.53 प्रतिशत, 50.08 प्रतिशत और 51.20 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बिजली गुल होने से 3 कोरोना मरीजों की मौत, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिए जांच के आदेश.

डीडीसी चुनावों के साथ ही पंचायतों के लिए उपचुनाव भी हो रहे हैं। पिछले साल जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद यह प्रथम लोकतांत्रिक कवायद है।

डीडीसी चुनाव के लिए मतगणना 22 दिसंबर को होगी।

शर्मा ने कहा कि रविवार को मतदान के छठे चरण के तहत जम्मू में 17 और कश्मीर घाटी में 14 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस चरण के डीडीसी चुनाव में कुल 245 उम्मीदवार मैदान में हैं। उनमें 145 पुरुष और 100 महिलाएं हैं। कश्मीर संभाग में 124 और जम्मू संभाग में 121 उम्मीदवार हैं।

उन्होंने कहा कि 3,57,869 महिलाओं सहित कुल 7,48,301 मतदाता इस चरण में मतदान कर सकेंगे। इसके लिए कश्मीर संभाग में 1,208 और जम्मू में 863 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2020 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).