देश की खबरें | केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एलुरू की रहस्यमय बीमारी के बारे में उपराष्ट्रपति नायडू को जानकारी दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को आंध्र प्रदेश के एलुरु की ताजा स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी दी। वहां एक रहस्यमय बीमारी के फैलने के कारण कई लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा था।

उस क्षेत्र में 600 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। उनमें कथित तौर पर चक्कर आने, बेहोशी, सिरदर्द और उल्टी होने जैसे लक्षण थे।

यह भी पढ़े | Bihar: सुशील कुमार मोदी ने ली राज्यसभा की शपथ, बोले- मेरी रगों में सिर्फ बिहार, हमेशा वहां के विकास के लिए करूंगा काम.

नायडू ने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के साथ वहां की स्थिति के बारे में चर्चा की थी और उसके बाद केंद्र ने आठ दिसंबर को चिकित्सा विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय एक टीम एलुरु भेजी थी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार स्वास्थ्य सचिव ने नायडू को एलुरु के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने वाली केंद्रीय टीम के प्रारंभिक निष्कर्षों से अवगत कराया।

यह भी पढ़े | केरलः सीएम पिनराई विजयन का ऐलान- राज्य में सभी को मिलेगी मुफ्त कोरोना वैक्सीन: 12 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय टीम के दिल्ली लौटने पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसके अनुसार आवश्यक परामर्श जारी किए जाएंगे।

उपराष्ट्रपति नायडू को बताया गया कि एलुरु में नए मामलों की संख्या में तेजी से कमी आयी है और 11 दिसंबर को केवल दो नए मामले सामने आए।

बयान के अनुसार नायडू ने स्वास्थ्य सचिव को स्थिति पर नजर रखने तथा सभी जरूरी कार्रवाई करने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)