देश की खबरें | रजनीकांत के 70वें जन्मदिन पर अनेक फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 दिसंबर ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए आर रहमान, प्रसिद्ध अभिनेता मोहनलाल समेत भारतीय फिल्म जगत की अनेक हस्तियों ने रजनीकांत को शनिवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

अपने अलग अंदाज और करिश्माई अभिनय से जनता के बीच लोकप्रिय रजनीकांत ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

यह भी पढ़े | Bihar: बक्सर में RTI कार्यकर्ता ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव.

रहमान ने ट्विटर पर रजनीकांत के प्रशंसकों द्वारा उनके पसंदीदा अभिनेता के लिए बनाई गयी विशेष तस्वीर (सीडीपी) साझा की।

रहमान ने कहा, ‘‘रजनीकांत के 70वें जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों की ओर से उनका सीडीपी जारी करते हुए बहुत खुश हूं। आपको शानदार जन्मदिन और अच्छी सेहत के लिए मुबारकवाद।’’

यह भी पढ़े | किसानों के आंदोलन को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली जाने के लिए चीला, गाजीपुर बॉर्डर बंद: 12 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मलयालम अभिनेता मोहनलाल ने रजनीकांत की एक तस्वीर साझा करते हुए जन्मदिन संदेश लिखा।

तेलुगू अभिनेता महेश बाबू ने ट्वीट कर उम्मीद जताई कि रजनीकांत अपने काम से अधिक से अधिक लोगों को प्रभावित करते रहेंगे।

हिंदी फिल्मों के अदाकार ऋतिक रोशन ने ट्वीट किया, ‘‘रजनीकांत सर आपके जन्मदिन पर ढेर सारा प्यार और सम्मान। आप आने वाले सालों में बहुत खुश और स्वस्थ रहें।’’

फिल्मकार ए आर मुरुगदास ने भी उन्हें बधाई दी।

‘बाहुबली’ फेम राम्या कृष्णन ने लिखा, ‘‘हमेशा मेरे पसंदीदा अदाकार रहे ‘पडयप्पा’ रजनीकांत को आपकी ‘नीलांबरी’ की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)