देश की खबरें | रोशनी योजना के तहत हड़पी गई 17,000 हेक्टेयर जमीन जम्मू कश्मीर को वापस मिलेगी:ठाकुर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 12 दिसंबर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को विश्वास जताया कि जम्मू कश्मीर को 17,000 हेक्टेयर जमीन वापस मिलेगी, जो रोशनी योजना के जरिए हड़प ली गई थी।

साथ ही, ठाकुर ने यह भी कहा कि इस भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बिजली गुल होने से 3 कोरोना मरीजों की मौत, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिए जांच के आदेश.

जम्मू कश्मीर के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘रोशनी अधिनियम को उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया और इसे अवैध एवं असंवैधानिक करार दिया। इसने (अदालत ने) स्पष्ट रूप से यह कहा कि यह अधिनियम क्यों लाया गया था...महज कुछ बड़े नामों की मदद के लिए, चाहे क्यों ना वे राजनीति, कारोबार या नौकरशाही के क्षेत्र से रहे हों। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि 3.42 लाख कनाल (17,000 हेक्टेयर) जमीन जम्मू कश्मीर को वापस मिल जाएगी। इस भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ’’

यह भी पढ़े | सीबीआई द्वारा जब्त 103 किलोग्राम सोना गायब, मद्रास हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए.

वहीं, जम्मू कश्मीर सरकार ने उच्च न्यायलय में एक पुनर्विचार याचिका दायर कर भूमिहीन खेतिहरों और जमीन हड़पने वाले उन संपन्न लोगों के बीच अंतर स्पष्ट करने का अनुरोध किया था, जिन्हें निरस्त कर दिए गए इस अधिनियम से फायदा हुआ था। याचिका पर 16 दिसंबर को सुनवाई होगी।

ठाकुर ने जिला विकास परिषद चुनावों के बारे में कहा कि चुनाव से पहले लोगों को डराने की कोशिशें की गई, लेकिन मतदाता नहीं डरे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)