मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' के पिछले एपिसोड में हमने देखा कि इस शो को जीतने का दावा करने वाले तहसीन पूनावाला इस घर से बेघर हो गए. अब आज इस शो में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई और साथ ही यहां फिल्म 'मरजावां' की स्टार कास्ट भी घरवालों से मिलने पहुंची.
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' के मंच से नेहा ककड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो स्टेज पर 'दिलबर दिलबर' सॉन्ग पर होस्ट आदित्य नारायण के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान वो फिसलकर गिर जाती हैं जिसे देखकर शो के अन्य जज अनु मलिक और विशाल डडलानी हैरान रह जाते हैं.
हरयाणवी क्वीन सपना चौधरी का डांस देशभर में अब लोकप्रिय हो रहा है. सपना अबतक कई बड़े-छोटे समारोह में परफॉर्म करके लोगों का मनोरंजन कर चुकी हैं. इंटरनेट पर अब उनका लेटेस्ट वीडियो देखने को मिला है जिसमें सपना अपने डांस का जलवा बिखेर रही हैं.
बॉलीवुड के एक्स-कपल अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान का 17वां जन्मदिन एक साथ मिलकर सेलिब्रेट किया. इस मौके पर अरबाज, मलाइका और अरहान के अलावा सीमा खान, अमृता अरोड़ा समेत पूरा परिवार के सनादस्य`सदस्य साथ नजर आए.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बीते कुछ समय से खराब चल रही है. ऐसे में अब बिग बी ने भी ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसे देखकर उनके फैंस काफी चिंतित हो उठे हैं. फोटो में वो अस्पताल के बेड पर लेते हुए नजर आ रहे हैं.
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाल ही में फेक एविक्शन के बाद रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस के घर में वापस लौट आईं. अब आज के एपिसोड में भी एक एलिमिनेशन देखने को मिला है जिसके चलते घर वाले भी हैरान हैं.
अमिताभ बच्चन ने अपने घर आयोजित की गई इस वर्ष की दिवाली पार्टी से शाहरुख खान और गौरी खान के साथ अपनी फोटो को शेयर करते हुए एके मजेदार कैप्शन दिया है. बता दें कि बिग बी की सेहत इन दिनों खराब चल रही है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दबंग 3' से आज उनकी आवाज में फिल्म का नया गाना 'यूं करके' रिलीज कर दिया गया है. ये एक रोमांटिक ट्रैक है जिसे सलमान ने अपनी आवाज दी है. इसे पहले फिल्म का गाना 'नैना लड़े' रिलीज किया गया था.
अयोध्या मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार को विवादित जमीन पर राम मंदिर के निर्माण का काम सौंप दिया. साथ ही ये भी कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में 5एकड़ की वैकल्पिक जमीन दी जाएगी.
कोलकाता के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाकर प्रसिद्धि हासिल करने वाली रानू मंडल आज बॉलीवुड सिंगर के रूप में मशहूर हैं. लेकिन अब उनके रवैये को देखकर उनके फैंस काफी नाराज हैं. सफलता हासिल करने के बाद रानू के बदलते तेवर ने लोगों को नाराज आकर दिया है.
अमितभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर पूछे गए सवाल पर शो के मेकर्स से एक गलती हो गई थी जिसके चलते लोग भड़क उठे. इस बात को लेकर अब सोनी टीवी के बाद अमिताभ बच्चन ने भी ट्विटर पर सभी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है.
मजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट सुबह 10.30 बजे अपना फैसला सुनाएगी. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर ऐसा ट्वीट किया है जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
बिग बॉस 13 के हालिया एपिसोड में देखा गया कि घर से बेघर हुई रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की वापसी हो गई. घर में आने के बाद उन्होंने अपने अन्य सदस्यों से सभी का हालचाल लिया. उनकी वापसी से सिद्धार्थ शुक्ला भी काफी खुश नजर नहीं आए.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शाहरुख खान को 25 में कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस इवेंट को कभी भी स्कीप नहीं कर सकते हैं. ऐसा करने की उन्हें अनुमति नहीं है.
आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम की फिल्म 'बाला' आज सभी सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इस फिल्म का जहां दर्शकों को काफी इंतजार था वहीं अब खबर आ रही है कि इसे इंटरनेट पर लीक कर दिया गया है.
बिग बॉस 13' के हालिया एपिसोड में 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला और खुदको पंजाब की कैटरीना कैफ कहनेवाली शहनाज गिल के बीच काफी विवाद देखने को मिला. इस दौरान शेफाली शहनाज पर तंज कसते हुए उन्हें 'पंजाब की राखी सावंत' कह देती हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. फिल्म 'जजमेंटल है क्या' की सफलता के बाद अब कंगना अपनी आनेवाली फिल्म 'पंगा' की शूटिंग में व्यस्त हैं. ऐसे में कंगना ने अपने व्यस्त शेड्यूल से टाइम निकालकर अपने भाई अक्षित रनौत की सगाई में धमाल मचाया.
बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान ने अपने अजीज दोस्त आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को उनकी फिल्म 'सॅटॅलाइट शंकर' के लिए स्पेशल अंदाज में बधाई दी है. सूरज की ये फिल्म आज रिलीज होने जा रही है और इस वजह से सलमान ने अपनी 'दबंग' कॉन्सर्ट की टीम के साथ मिलकर उन्हें बधाई दी.
सलमान खान ने हाल ही में अपने मिड सीजन फिनाले में घोषणा करते हुए कहा था कि रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और शेफाली बग्गा को शो से एलिमिनेट कर दिया गया है. अब सच सामने आया है कि शेफाली बेघर हुई हैं तो वहीं रश्मि और देवोलीना को एक सीक्रेट रूम में रखा गया है. ये सब दर्शकों कोण उलझाने के लिए किया गया था.
आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम की फिल्म 'बाला' कल यानी 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म आज के दौर में युवाओं में बाल झड़ने क बीमारी को एक कॉमिकल अंदाज में कहानी के रूप में पेश करती है. इस फिल्म का दर्शकों का काफी इंतजार भी है और इसे देखने से पहले पढ़ें हमारा ये रिव्यू.